नाटा मलिक ने की थी फांसी के फंदे से कमाई
कुछ देशों में इस रस्सी को छोटे टुकड़ों में काटकर जेल के डेथ स्क्वॉयड को दे दिया जाता है। इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर गार्ड तक शामिल होते हैं। भारत में फांसी वाली रस्सी जल्लाद को ही दे दी जाती है। वैसे भारत में इस रस्सी को लेकर अंधविश्वास से जुड़ी कुछ बातें सामने नहीं आई हैं। कहा जाता है कि वर्ष 2004 में जब नाटा मलिक जल्लाद ने रेप और हत्या के दोषी धनंजय चटर्जी को फांसी पर लटकाया, तब उसने इस रस्सी के टुकड़ों से कमाई की थी। बंगाल में लोगों में यह बात फैल गई कि अगर फांसी के इस्तेमाल किए हुए फंदे को घर में रखें या इसका लाकेट पहने तो किस्मत बदल जाएगी। इसमें नौकरी मिलना, कर्ज और बीमारी से छुटकारा आदि शामिल है। नाटा मलिक के घर पर लोग फंदे की रस्सी का टुकड़ा लेने के लिए दूर-दूर से आने लगे थे। मलिक के पास पहले दी गई फांसी की रस्सियां भी रखी हुई थीं, उसने उन सभी के टुकड़े दो-दो हजार रुपए में बेचे। हालांकि, अब भारत में फांसी की रस्सी को जला दिया जाता है।