
कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके
नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज ( weather update ) एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के कारण आने वाले दिनों में एकबार फिर से मौसम के बिगड़ सकता है। इसके चलते देश के कई क्षेत्रों में इसके कारण बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने की संभावना बनी हुई है।
वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके कोहरे की चपेट में हैं। आने वाले तीन-चार दिनों तक कोहरा थोड़ी और मुश्किल बढ़ा सकता है।
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल
उत्तर भारत में कोहरे का असर लगातार मुश्किल बढ़ा रहा है। पंजाब के अमृतसर और जम्मू कश्मीर में मंगलवार की सुबह जीरो विजिब्लिटी दर्ज की गई।
इन इलाकों में सोमवार शाम से ही कोहरे का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम पर असर डालेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे रहेगा। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं 16 से 19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है।
वहीं पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड में भी 18 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 16 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
हरियाणा में ठंड का असर
हरियाणा में अभी 20 फरवरी तक ठंड का असर दिखेगा। फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। सूबे में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
महाराष्ट्र में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। ऐसे में 15 जिलों में एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
Published on:
16 Feb 2021 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
