24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसमः कड़ाके की ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, सोमवार से मिल सकती है थोड़ी राहत

हवा की गति और दिशा में बदलाव लाएगा राहत। दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में काफी घने कोहरे की भविष्यवाणी। कल से महसूस होने लगेगी बेहतर स्थिति।

less than 1 minute read
Google source verification
weather update

आज दोपहर 2.24 तक मौसम की सैटेलाइट इमेज।

नई दिल्ली। इस बार ठंड ने अच्छे-अच्छे लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। उत्तर भारत में पारे में हो रही रिकॉर्डतोड़ गिरावट के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। इसका मतलब कि सोमवार से ठंड के कम होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में काफी घना कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई।

ठंड को लेकर मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव के चलतले उत्तर-पश्चिमी राज्यों के साथ-साथ उत्तरी राज्यों के न्यूनतम तापमान में सोमवार से इजाफा होने की संभावना है।

श्रीवास्तव ने बताया, "दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश स्थानों में आज का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच था। कल की तुलना में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। जहां कल शीत लहर की स्थिति गंभीर थी, आज सुबह से केवल शीत लहर ही चल रही थी।"

उन्होंने आगे बताया, "कल से हवा की गति में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हवा की गति की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्व की ओर होने की संभावना हैऐ। लोगों को कल से यह बदलाव महसूस होगा। कल से ठंड के मौसम की स्थिति में और सुधार होगा।"

विभाग ने आगे बताया, "शनिवार सुबह राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। कल से होने वाली हवा की गति में परिवर्तन के कारण इन दोनों स्थानों की स्थिति में भी सुधार होगा।"

श्रीवास्तव ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घने से बहुत ज्यादा घने कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है। वहीं, मराठवाड़ा के सुदूरवर्ती स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग