दिल्ली राजधानी में सोमवार देर शाम को झमाझम बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। बारिश का ये सिलसिल रातभर रुक-रुक कर जारी रहा जो मंगलवार सुबह तक रहा। यही वजह थी कि सुबह की शुरुआत बादलों के साथ ही हुई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 28 और 29 जनवरी को महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ सर्द हवाएं चलेंगी।