22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी के बीच देश के पांच से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगा सर्दी का सितम

Weather Update देश के पहाड़ी इलाकों में जारी रहेगा बर्फबारी का दौर पांच से ज्यादा राज्यों में अगले दो दिन तक बारिश के आसार उत्तर भारत समेत कई मैदानी इलाकों में लुढ़केगा पारा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Dec 2020, 7:46 AM IST

Weather Update

बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) अब सर्द हो चला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall )का दौर बदस्तूर जारी है। कई इलाकों में तो पारा हिमपात के बाद शून्य से नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD )के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच देश के पांच से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसर बने हुए हैं।

खास तौर पर उत्तरी भागों में मौसम की गतिविधियां कम हो जाने की संम्भावना के चलते मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हो सकती है। वहीं आईएमडी के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है जबकि मध्य इलाकों में भी पारा लुढ़केगा।

जानिए क्यों ये कलाकार पेड़ों पर बना रहा है पीएम मोदी की तस्वीर, अपने इस हुनर से क्या कहने की कोशिश कर रहा आर्टिस्ट

पहाड़ों पर हिमपात, मैदानों में ठिठुरन
आईएमडी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौरा जारी रहेगा। 3 हजार फीट से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच बारिश के भी आसार हैं। इन हिमपात के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीच जाने वाला है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

दिल्ली में चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार और मंगलवार के ठंडी हवाएं दस्तक देंगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
14 से 16 दिसंबर तक दिन का तापमान भी लुढ़केगा, जिससे सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

राजस्थान में बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद राजस्थान में पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना बनी हुई है। माउंट आबू समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे जाने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक देश के पांच से ज्यादा राज्यों में सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। इनें यूपी, बिहार में जहां 15-16 दिसंबर को बारिश को होगी वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट वर्षा / गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

सीबीआई की कस्टडी से ही गायब हो गया 103 किलो सोना, जानिए किस तरह हुआ इतनी बड़ी लूट का खुलासा

हिमाचल शीतलहर का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में जोरदार बर्फबारी के बीच शीतलहर की संभावना बनी हुई है। कोठी और गोंडला में 30-30 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, इसके बाद केलांग में 12 सेंटीमीटर, मनाली में 12 सेंटीमीटर, कल्पा में 7.5 और डलहौजी में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।