14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WHO की चेतावनी: ना करें कोई गलती, लंबे समय तक साथ रहेगा कोरना वायरस

Corona से खतरे के बीच WHO का Alert ना करें कोई भी लगती, लंबे समय तक साथ रहेगा वायरस Lockdown में ढील देने की जल्दबाजी पर भी चेताया

2 min read
Google source verification
WHO Alert

WHO ने दुनिया को दी चेतावनी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) दुनियाभर में विकराल रूप लेता जा रहा है। दुनिया के ज्यादातर देशों में इस घातक वायरस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कोरोना के इसी कहर के बीच WHO ने एक और बड़ी चेतावनी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने एक बार फिर दुनिया को अलर्ट किया है। WHO ने कहा है कि कोई गलती मत करना, ये वायरस हमारे साथ लंबे समय तक रहने वाला है।
अभी तो सिर्फ शुरुआत है

WHO प्रमुख टेड्रोस के मुताबिक, 'कई देशों में महामारी की अभी शुरुआत हुई है। जहां से महामारी की शुरुआत हुई थी वहां दोबारा मामले दिखने लगे हैं। कोई गलती ना करें, ये वायरस हमारे साथ लंबे समय तक रहने वाला है।'

मौसम को लेकर जारी हुआ सबसे बड़ा अलर्ट, देश के कई इलाकों में तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान का खतरा

लॉकडाउन में ढील देने पर चेताया
कोरोना वायरस के कहर के बीच WHO ने उन देशों को भी चेताया है जो लॉकडाउन ( Lockdown ) में ढील देने की जल्दबाजी कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को लॉकडाउन हटाने को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।

वैश्विक यात्रा भी बिगड़ सकती है संतुलन
WHO के टॉप इमरजेंसीज एक्सपर्ट डॉ माइक रयान ने वैश्विक यात्रा को जल्दी खोलने के खिलाफ चेताया है। उन्होंने कहा, ये जोखिम भरा हो सकता है।

पहले भी किया था अलर्ट
दो दिन पहले ही WHO प्रमुख ने अलर्ट देते हुए कहा था, इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है। टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने हालांकि यह नहीं बताया था कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे।

दोबारा लौटकर आएगा कोरोना वायरस, जानिए वैज्ञानिकों क्यों और कब के लिए दी ऐसी चेतावनी

उन्होंने कहा, हम पहले दिन से चेतावनी दे रहे हैं कि यह ऐसा शैतान है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना है।

आपको बात दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि इससे घातक वायरस की वजह से 1.84 लाख अपनी जान गंवा चुके हैं।