दिल्ली में प्रदूषण से कैसे सुरक्षा करें के सवाल पर डॉ. कुमार ने कहा, "अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं और चाहते हैं कि शरीर को नुकसान न हो यह तो बिल्कुल असंभव सी बात है। बाकी जहां प्रदूषण का स्तर ज्यादा है तो वहां जाने से बचें। ऐसे स्थानों पर शारीरिक गतिविधि न करें। घर के अंदर रहिए, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखिए। कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपकी सांस तेज होती हो उसे कतई न करें।"