2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

COVId-19 फ्री हो चुके Meghalaya में फिर लौटा कोरोना, चेन्नई से लौटा शख्स निकला corona पॉजिटिव

देश में तेजी से फैल रहा है coronavirus Corona फ्री हो चुके मेघालय में फिर लौटा COVID-19 चेन्नई ( Chennai ) से लौटा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव

2 min read
Google source verification
With first case in Garo Hills, Meghalaya loses Covid-19-free status in a day

मेघालय मे एक बार फिर लौटा कोरोना वायरस।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत ( coronavirus in india ) में भी कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। इस महामारी को रोकने लिए Lockdown 4.0 का भी आगाज हो चुका है, इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट ( North East ) के कोरोना फ्री ( corona free ) राज्य मेघालय ( Meghalaya ) में एक बार फिर इस वायरस की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) की राजधानी चेन्नई ( Chennai ) से लौटा एक शख्स COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है।

चेन्नई से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ( Conrad k Sangma ) ने बताया कि कोरोना फ्री हो चुके मेघालय में एक बार फिर इस वायरस ने दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि चेन्नई से लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव ( COVID-19 ) पाया गया है। फिलहाल, पीड़ित को गारो हिल्स स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दूसरे समूह में पीड़ित शख्स गारो हिल्स आया था। लेकिन, उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे। रिपोर्ट आने के बाद तुरंत उसे अलग कर दिया गया है। संगमा ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

CM ने लोगों से की यह अपील

मेघालय CM ने कहा कि कोरोना को लेकर हमें घबराना नहीं चाहिए। लेकिन, इस महामारी से सावधानी पूर्वक और जिम्मेदारी के साथ निपटने की जरूत है। कोनराड के संगमा ने कहा कि इस समय हमें बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की देखभाल करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना लक्षण और अलग रह लोग इस बीमारी से ठीक हो रहे हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि मरकज में हिस्सा लेने वाले तबलीगी जमात के दो लोग यहां पहुंचे हैं। चेकअप करने के बाद दोनों क्वरांटाइन सेंटर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मेघालय में पहले कोरोना के कुल 13 मरीजे थे। 12 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई थी। कई दिनों से मेघालय कोरोना फ्री राज्य बन चुका था। वहीं, एक बार मेघालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है।

Story Loader