1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की मां का आरोप, कहा- बेवजह हमारे घर घुस आए थे मेजर गोगोई

होटल में एक महिला के साथ घुसने की कोशिश कर रहे थे मेजर गोगोई।

2 min read
Google source verification
Major Gogoi

महिला की मां का आरोप, कहा- बेवजह हमारे घर घुस आए थे मेजर गोगोई

कश्मीर। श्रीनगर के एक होटल में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा महिला के साथ घुसने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। महिला के घरवालों का आरोप है कि मेजर गोगोई और ड्राइवर समीर उनके घर में बेवजह घुस आए थे। इस दौरान दोनों सिविल ड्रेस में थे। बता दें कि इस मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने मेजर गोगोई को थोड़ी देर के लिए गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, कई ऐसे सबूत भी सामने आए है जिससे पता चला है कि मेजर गोगोई को होटल में जिस महिला के साथ जाने से रोका गया था वह नाबालिग नहीं है।

यह भी पढ़े-कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कहा, अभी खतरा टला नहीं है, बीजेपी हमारी सरकार को अस्थिर करने में लगी है

जबरन घर में घुस आए मेजर गोगोई

महिला की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'समीर 20 दिन पहले आधी रात को उनके घर में जबरन घुस आया था। इस दौरान उसके साथ मेजर गोगोई भी थे। घर में घुसने के बाद उन लोगों ने हमसे पूछा कि हमें कोई धमका तो नहीं रहा। महिला की मां ने ने कहा उस समय हम समझ नहीं पाए कि वो दोनों क्या कह रहे हैं। फिर वे वहां से तुरंत चले भी गए। महिला ने कहा कि मेरी बेटी अभी छोटी है उसे फंसाया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें-फेसबुक फ्रेंड के साथ ली पत्नी की सेल्फी देख भड़का पति, फिर की ये शर्मनाक हरकत

मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है

उन्होंने आगे बाताया कि एक महीने पहले भी समीर उनके घर में आया था। उस समय भी वह बेवजह की बातें कर रहा था। लड़की की मां ने कहा, 'जब मैंने इस संबंध में पूछा तो मेरी बेटी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। मुझे लगता है कि समीर एक दलाल है, उसे फांसी देनी चाहिए।'

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि ये विवाद बुधवार को शुरू हुआ। बुधवार को एक होटल में मेजर गोगोई और एक महिला को जाने से रोका गया। इसके बाद होटेल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मेजर गोगोई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ देर की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, मैजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान दर्ज कराया गया और उसे भी छोड़ दिया गया।

नाबालिग नहीं है महिला

कई ऐसे सबूत सामने आए है जिससे यह साबित हुआ है कि जिस महिला को मेजर के साथ होटल में जाने से मना किया गया था वह नाबालिग नहीं हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन महिला के परिवार वालों की मांग है कि पुलिस इस केस को बंद कर दें। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'महिला का बयान मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। हमारी जांच जारी है। अगर कुछ मिलता है तो हम आगे की कार्रवाई करेंगे।'

Story Loader