22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: जम्मू में आतंकियों ने आधी रात बस अड्डे पर ग्रेनेड से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी समेत 3 घायल
Play video

Video: जम्मू में आतंकियों ने आधी रात बस अड्डे पर ग्रेनेड से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

आतंकियों ने गुरुवार की देर रात जम्मू के बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 2 जवान सहित 3 लोग घायल हो गए हैं।
Google source verification

नई दिल्ली। आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में सीमा पर गोलीबारी न करने के भारत सरकार की अपील का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने गुरुवार की देर रात जम्मू के बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 2 जवान सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि हमले के बाद आतंकी भागने में सफल रहे। बता दें कि आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया था। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस वालों का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोगों ने फ्लाइओवर से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिस वाले घायल हो गए जबकि बस स्टैंड के पास खड़ी कुछ बसों को भी नुकसान पहुंचा है।