4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बछड़े की मां मर गई तो महिला ने बोतल से दूध पिलाकर दी जिंदगी

एक गाय ने बछड़े को जन्म देने के बाद ही दुनिया छोड़ दिया। लेकिन गाय के बच्चे को एक महिला ने सहारा दिया और उसे मां का प्यार दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
viral photo

नई दिल्ली। जन्म के बाद बच्चा सबसे पहले मां को ही पुकारता है। माना जाता है कि ईश्वर भी मां की ममता के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। मां एक इंसान की हो या जानवर की उसकी ममता में कोई अंतर नहीं होता। बिहार के सहरसा में भी मां की एक ऐसी ही ममता देखने को मिली है। यहां एक गाय ने बछड़े को जन्म देने के बाद ही दुनिया छोड़ दिया। लेकिन गाय के बच्चे को एक महिला ने सहारा दिया और उसे मां का प्यार दिया।

बोतल से पिलाया दूध
सोशल मीडिया के पोस्ट के मुताबिक 20 दिन पहले सहरसा के बरहशेर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया और तुरंत मर गई। तो उस गाय की देखभाल करने वाली वदंना ने बछड़े को मां का प्यार दिया। वंदना के अपने तीन साल के बच्चे के साथ ही बछड़े को भी पालने का प्रण लिया। महिला ने अपने बच्चे को दूध पिलाने के साथ ही बोतल से गाय के बछड़े को भी दूध पिलाकर उसे बचा लिया।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
तस्वीर एक स्थानीय अखबार में छपने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग वदंना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग