6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 महीने से दारोगा कर रहा था यह काम, अब ऐसी फोटो आई सामने, बरपा हंगामा

यूपी पुलिस का यह चेहरा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
shocking photo goest to viral of daroga

नोएडा। सूबे की योगी सरकार जिस पुलिस पर गर्व कर रही है। उसी विभाग के कुछ अधिकारी उसकी गरिमा को पलीत करने में लगे हुए हैं। दरअसल, एक दारोगा का लड़की के साथ फोटो वायरल होने पर सनसनी मच गई है। फोटो सामने आते ही पूरे विभाग में खलबली मच गई। शुरुआत में अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी। लेकिन, बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया।

परजिन को दारोगा ने धमकाया

बताया जा रहा है कि इस दारोगा का नाम नरेंद्र कुमार है। वर्तमान में वो मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना में तैनात है। लेकिन, करीब 6 महीने पहले नरेन्द्र कुमार किठौर थाना के ललियाना चौकी में तैनात था। जहां, उसने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध का विरोध किया। विरोध करने पर दारोगा ने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती के दोनों भाइयों पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया। वहीं, अब फोटो वायरल होने के बाद पूरे महकमे में खलबली मची गई। पहले तो अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए दारोग का सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, इस मामले में युवती का कहना है कि दरोगा और उसके बीच सभी तरह के संबंध हैं और दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं महिला ने यह भी बताया कि जो भी वादे दरोगा ने उससे किये हैं उसकी वीडियो भी उसने बनाई हुई है। उसने चेतावनी कि अगर दरोगा ने उससे शादी नहीं की तो वो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

पहले भी चर्चा में रहा है दारोगा

बताया जा रहा है कि अपनी तैनाती के दौरान कई बार दरोगा विवादों में रह चुका है। दरोगा नरेन्द्र खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर चलता है और युवकों को डराता-धमकाता है। इतना ही नहीं किठौर के ललियाना पुलिस चौकी में तैनाती के दौरान उस पर मेले में अवैध रूप से वसूली के आरोप लगे थे। जिसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया था। दरोगा का फोटो वाटसअप ग्रुप पर वायरल होने के बारे में जब एसपी सिटी मान सिंह चौहान से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी कोई लिखित रूप से शिकायत फिलहाल नहीं आई है।