
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हफ्ते मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से अचानक मौसम बदल गया है। इसकी वजह से 5 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौस विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में 4 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 5 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं।
इसके साथ ही 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश और तेज आंधी का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, झांसी, अयोध्या समेत दर्जनों जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 12, 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश होगी है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 07 से 09 अप्रैल को इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
IMD के अनुसार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में 6 से 8 अप्रैल को बारिश की संभावना है। केरल और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, 10 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश और 09 अप्रैल तक असम मेघालय में बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली और एनसीआर में 4 से 7 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Published on:
04 Apr 2026 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
