
डिलीवरी के बारे में महिलाओं के नहीं पता है ये बात, ऑपरेशन के बाद भी नॉर्मल पैदा हो सकता है बच्चा
नई दिल्ली. एक महिला को बच्चा पैदा करते समय कितना दर्द होता होगा ये जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। ऐसे तो महिलाओं को जीवन में काफी दर्द सहना पड़ता है। चाहे पीरियड का दर्द हो या बच्चे पैदा करने का दर्द। लेकिन बच्चे होने की ख़ुशी में उस मां को वह दर्द काफी कम लगता है। वह उस दर्द को बिल्कुल भूल जाती है। 9 महीने गर्भ में पालने के बाद जन्म देने तक जो समय होता है ये हर मां के लिए दर्दनाक है। इसमें भी ऑपरेशन हो या नॉर्मल डिलवरी दोनों की दर्द से भरी होती है। कई लोगों का एेसा मानना हैं किऑपरेशन से बच्चा पैदा होने के बाद नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती है। लेकिन हाल में ही पहली बार यह बात सामने आई है कि सिजेरियन तरीके से बच्चा पैदा करने के बाद भी 90 फीसदी महिलाएं दूसरी बार सामान्य प्रसव से बच्चा पैदा कर सकती हैं। इस बात का खुलासा एक शोध में हुआ है। ये शोध जर्नल बीएमसी प्रेगनेंसी एंड चाइल्डबर्थ में प्रकाशित किया गया है।
जानकारी न होने पर दूसरी बार भी करवा लेते है सिजेरियन डिलीवरी
जब सिजेरियन और सामान्य प्रसव से जुड़े नुकसान और फायदों के बारे में गर्भवती महिलाओं को बताया गया तब उन्होंने एक बार सिजेरियन प्रसव होने के बावजूद दूसरी बार सामान्य प्रसव के विकल्प का चयन किया। जापान के टोयोटा मेमोरियल हॉस्पिटल के शोधकर्ता डॉक्टर कानमे उनो ने कहा, दुनियाभर में आधे से ज्यादा लोग पिछली सिजेरियन डिलीवरी के कारण दूसरी बार भी सिजेरियन डिलीवरी कराने का निर्णय लेते हैं।
नहीं पता नुकसान व फायदा
पहली बार सिजेरियन करवाने के बाद सामान्य प्रसव कराने को डॉक्टर सुरक्षित मानते हैं, लेकिन फिर भी दुनियाभर में महिलाएं दूसरी बार भी सिजेरियन प्रसव कराती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं को दोनों तरीके से प्रसव कराने के नुकसान और फायदे के बारे में पता नहीं होता। न हीं इस बारें में इतना रिसर्च हो पाया है।
Published on:
27 Mar 2020 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
