
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि महिलाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वह बिना पूर्वाग्रहों के आयोग का नेतृत्व करेंगी। सोमवार को आयोग की अध्यक्ष के तौर पर काम संभालने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह एक समिति बनाएंगी,जिसमें अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय और राज्यों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह समिति महिलाओं के लिए दिल्ली को सुरक्षित बनाने पर काम करेगी। समिति इसके लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करेगी।
स्वाति मालीवाल ने कहा, क्या किसी के लिए पति से ज्यादा कोई प्रिय हो सकता है? अगर मेरे पति भी कुछ गलत करते हैं तो उनको भी नहीं बख्शा जाएगा।" आपको बता दें कि मालीवाल की नियुक्ति का कांग्रेस और भाजपा ने विरोध किया था। दोनों दलों ने आम आदमी पार्टी पर फैमिली पॉलिटिक्स को अपनाने का आरोप लगाया था। मालीवाल हरियाणा के आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जेयहिंद की पत्नी है, जिसके चलते ही विपक्षी दलों ने उन्हें डीसीडब्लू के अध्यक्ष चुने जाने को लेकर विरोध किया।
स्वाति ने कहा, "महिला को अपनी पहचान अपने पति से मिलती है, इस तरह की मानसिकता पितृसत्तात्मक है। इस मनसिकता को बदलने की दिशा में हमे काम करना होगा। मैं नवीन जेयहिंद की पत्नी हूं, लेकिन 2006 से मैं कई आंदोलनो में जमीनी स्तर से जुड़ी रही हूं। मैं झुग्गी बस्तियों में रह चुकी हूं और बिहार में आई बाढ़ के पीडितों की मदद भी कर चुकी हूं। "इंडिया अगेंस्ट करप्शन" मूवमेंट की कोर कमेटी की मैं सबसे छोटी सदस्य थी। मेरी शादी 2013 में हुई थी।"
उन्होंने बताया कि, दिल्ली में हर दिन पांच रेप और 12 छेड़छाड़ के मामले सामने आते है। हम दिल्ली को इतनी सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करेंगे कि अगर किसी महिला को देर रात भी कही जाना हो तो वह सुरक्षित महसूस कर जा सके।
Published on:
21 Jul 2015 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
