
यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा।
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश (Rainfall in India) हो रही है। भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण कई इलाकों में बाढ़ (Flood in India) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, दिल्ली- NCR और उसके आस-पास के राज्यों में भी लगातार बारिश (Heavy Rain in Delhi NCR) हो रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगामी रविवार तक भारी बारिश की संभावना है। ज्यादा बारिश के कारण यमुना नदी ( Yamuna River ) का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है, लिहाजा कई इलाकों में बाढ़ (Flood in Delhi) का खतरा मंडरा रहा है।
कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Heavy Rain Uttarkhand ) में लगातार बारिश होने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, हरियाणा (Haryana) के हथिनीकुंज बैराज से यमुना में अब तक 8 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। लिहाजा, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, यमुना के आस-पास के इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली (Flood in Delhi), हरियाणा (Flood in Haryana), उत्तराखंड (Flood in Uttarkhand) जैसे राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बात अगर दिल्ली की जाए तो यहां यमुना के पश्चिमी तट पर उत्तरी दिल्ली का हिस्सा और लगभग पूर्वी तट पर पूरा ट्रांस यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शामिल है। इसके अलावा यमुना का जलस्तर बढ़ने से शहादरा, वज़ीराबाद-बाबरपुर, अलीपुर और नांगलोई-नजफगढ़ इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
दिल्ली सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad), पल्ला (Palla), यमुनानगर जैसे इलाकों में भी बाढ़ का खतर मंडरा रहा है। क्योंकि, ये इलाके यमुना नदी (Yamuna River Flood Alert) से सटे हैं। लिहाजा, राज्य सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। राज्य सरकार का कहना है कि आने वाला समय काफी गंभीर है। लिहाजा, मदद के लिए 011-22421656 और 011- 21210849 नंबर लोग कॉल कर सकते हैं। इधर, हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंज बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। लिहाजा, उसके आस-पास के इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, जो इलाका नीचले हिस्से में पड़ता है, वहां के लोगों के सतर्क रहने के लिए कहा गया है। किसी भी परस्थिति से निपटने के लिए सराकर ने योजना तैयार कर रखी है। अगर मामला बिगड़ता है तो तुरंत उसे लागू किया जाएगा।
Updated on:
25 Aug 2020 04:11 pm
Published on:
25 Aug 2020 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
