
नई दिल्ली। स्पेन के मर्सिया से एक बार फिर दिमाग खराब कर देने वाली खबर आई है। बता दें कि यहां रहने वाली एक छोटी सी बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने वाली बच्ची की उम्र अभी महज़ 11 साल है। इस बाबत खबर फैलते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई खबरें आई हैं। जिनमें ऐसा सुनने को मिला कि किसी नाबालिग लड़की ने अपनी कोंख से किसी बच्चे को जन्म दिया हो।
बताया जा रहा है कि मां बनी बच्ची के घरवालों को पता भी नहीं था कि वह प्रेगनेंट है। क्योंकि एक दिन अचानक बच्ची के पेट में तेज़ दर्द उठा, जिसके बारे में उसने अपने माता-पिता को बताया। बच्ची का पेट दर्द कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में बच्ची के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में आई रिपोर्ट ने सिर्फ बच्ची के परिजनों के ही नहीं बल्कि डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए।
जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बच्ची प्रेगनेंट है और उसके पेट में हो रहा दर्द लेबर पेन है। बच्ची की प्रेगनेंसी के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस को इसकी शिकायत की। जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की तो उसके बाद जो कुछ भी हुआ उसने तो और भी बुरा हाल कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि बच्ची के गर्भ से पैदा हुए बच्चे का पिता, जन्म देने वाली बच्ची का भाई ही था। पैदा हुए बच्चे के पिता की उम्र अभी महज़ 13 साल ही है।
बता दें कि स्पेन के कानून के मुताबिक बच्चे के पिता को कोई भी सज़ा नहीं दी जा सकती। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए टेस्ट कराने की सोच रही है। जिसके बाद ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा कि आरोपी बच्चे का क्या करना है।
Published on:
08 Feb 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
