
लॉस एंजेलिस। एडल्ट फिल्म स्टार जेसिका जयम्स के निधन की खबर आ रही है। जेसिका ने 43 साल की उम्र में आखिरी सांस लगी। जेसिका पॉर्न फिल्मों के अलावा 'वीड्स इज डेड' शो में भी दिखाई दी थीं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी कोरोनर के कार्यालय की ओर से कहा गया कि जेसिका माइकल रेडिंग, जो कि जेसिका जयम्स के नाम से जानी जाती है, उनकी मौत हो गई है।
घर पर संदिग्ध हालातों में मौत
रिपोर्ट में बताया गया कि जेसिका कैलिफोर्निया की सैन फर्नांडो घाटी स्थित हेवेनहस्र्ट एवेन्यू 900 ब्लॉक स्थित अपने घर पर मंगलवार को अचेत पड़ी हुई मिली। उन्हें शाम 4:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल उनकी मौत की वजह की जांच जारी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ दिनों तक जेसिका से बात नहीं हुई तो उनके पति नॉर्थ हिल्स स्थित घर पर पहुंचे। जब उनके पति घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि जेसिका बेहोश पड़ी हुई है।
2018 से आई चर्चा में
आपको बता दें कि जेसिका का जन्म अलास्का के एंकोरेज में हुआ। उन्होंने 2002 में एडल्ट एंटरटेनमेंट में अपनी शुरुआत की। दो साल बाद उन्हें तब बड़ा ब्रेक मिला जब वह हसलर वीडियो की पहली अनुबंध मॉडल बन गई। इसके बाद वह 'हसलर हनी ऑफ द ईयर' बन गईं। जेसिका ने 2008 में अपने खुद के पॉर्न स्टूडियो, स्पिजू की सह-स्थापना की। इस स्टार को उद्योग में अपने काम के लिए तब पहचान मिली, जब उन्हें 2018 में एडल्ट वीडियो न्यूज (एवीएन) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
Updated on:
19 Sept 2019 03:37 pm
Published on:
19 Sept 2019 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
