2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी क्रिसमस भी नहीं मना पाया 6 साल का बच्चा, लेकिन अंतिम इच्छा हुई पूरी

दुनिया छोड़ते हुए भी वह हंस रहा था। मानो उसने 6 साल की छोटी सी ज़िंदगी में पूरा जीवन जी लिया हो।

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Dec 08, 2017

cancer

नई दिल्ली। फिर एक ऐसी खबर आई जिसने सभी की आंखों को इस कदर भिगो कर रख दिया कि उन्हें देखकर बाकि के सभी लोग भी रोने लगे। सोचिए जिसके लिए वे रो रहे थे, उसकी क्या स्टोरी होगी। जियॉर्जिया के हिरम से ये दिलों को झकझोर देनी वाली खबर आई। 6 साल का छोटा-सा, गोलू-मोलू का मासूम बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस बच्चे का नाम ब्रैंटले डॉब्स था, जिसने बीते 6 दिसंबर को ये दुनिया छोड़ दी। लेकिन अपने जाने की बात से न जाने कितने लोगों को रुला दिया। खास बात ये है कि डॉब्स की मौत से न सिर्फ उसके घर वाले ही सहमे हुए थे बल्कि दुनिया के कई कोनों में बैठकर भी लोग आंसू बहा रहे थे।

आखिरकार एक बार फिर से कैंसर की जीत हो गई और मासूमियत हार गई। डॉब्स को कैंसर था, जिससे उस बच्चे की लड़ाई खत्म हो गई। लेकिन इस लड़ाई में डॉब्स हार गया। लेकिन उसकी एक आखिरी इच्छा पूरी हो गई। दरअसल कैंसर की वजह से डॉब्स के दिमाग में एक खतरनाक ट्यूमर बन गया था। डॉक्टरों ने बताया कि ये ट्यूमर न तो खत्म हो रहा था और न ही इसे निकाला जा सकता था। लेकिन डॉब्स की एक बात ने सबसे रुला दिया। क्योंकि दुनिया छोड़ते हुए भी वह हंस रहा था। मानो उसने 6 साल की छोटी सी ज़िंदगी में पूरा जीवन जी लिया हो। डॉब्स की ये कहानी धीरे-धीरे दुनिया के कई हिस्सों में वायरल हो गई।

डॉब्स चाहता था कि वो इस साल का भी क्रिसमस मना ले। लेकिन क्रिसमस तक बचे रहना काफी मुश्किल था। इसलिए डॉब्स ने जीवन की आखिरी इच्छा जताई कि उसे क्रिसमस पर ढेर सारे लोग गिफ्ट्स भेजें। हुआ भी यही, डॉब्स को उसके परिवार वालों के अलावा बाहर से भी ढेर सारे गिफ्ट्स मिले। डॉब्स के परिजन उसे बिल्कुल भी फील नहीं कराना चाहते थे कि वो इश दुनिया को छोड़कर जा रहा है। इसलिए घर में त्योहार जैसा ही माहौल था। इसी बीच डॉब्स ने हंसते-खेलते इ दुनिया को अलविदा कह दिया।

Story Loader