26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक झील, जो लाती है मौत के बादल! खतरे में है लाखों लोगों की जान

ऐसी झील जिसके पानी में बन रहा है मौत की गैस!

2 min read
Google source verification
Africa,beautiful,danger,mysteries,fascinated,continent,water bodies,

नई दिल्ली। जुनूनी लोगों को रोमांच और रोमांचक स्‍थानों की यात्रा पसंद होती है पर जान बूझकर कोई मौत के मुंह में नहीं कूदना चाहेगा। दुनिया अचंभों से भारी पड़ी है और दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं जो अपने आप में काफी अजीबो-गरीब और रहस्मयी हैं। हम में से हर कोई ऐसी जगहों पर रहना या घूमाना पसंद करता है जो सुरक्षित भी हों लेकिन इस धरती पर बहुत सी ऐसी जगह हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। उन जगहों पर इंसानों का जीवन हमेशा खतरे में रहता है। इसमें से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। चलिए आज हम आपको ऐसी झील के बारे में बताते हैं जिससे करीब 20 लाख लोगों की जान झील की वजह से खतरे में आ सकती है।

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा शीशे का ब्रिज, देखें तस्वीरें

ऐसी झील जिसके पानी में बन रहा है मौत की गैस! हम बात कर रहे हैं अफ्रीका महाद्वीप की। यहां डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो और रवांडा के बोर्डर मौत की झील स्थित है। इस झील के पानी से लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है। असल में किवु लेक नाम की इस झील के गहरे पानी में काफी मात्रा में मीथेन गैस छिपी हुई है। यह गैस इतनी प्रभावशाली है कि इसकी चपेट में आने पर कुछ ही देर में मौत भी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झील के पानी से बना बादल भी जहरीली मीथेन गैस को समेटे हुए होगा और अगर ये रिहायशी इलाके में बरसा तो लाखों लोगों की जान जा सकती है। उस बारिश से आसपास के इलाके में रहने वाले लाखों लोग मुसीबत में आ सकते हैं। वहीं जहरीली गैस से भरे उस बादस से आसपास के इलाके में रहने वाले करीब 20 लाख लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं।