6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाथरूम से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, अंदर नजर आया कुछ ऐसा जिसे देख शख्स ने तोड़ दिया अपना घर

घर के मालिक को जब पता चला कि उसके बाथरूम में एक खतरनाक जानवर है तो उसे निकालने के लिए उसे घर का एक पूरा हिस्सा तोडना पड़ा

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 11, 2017

Man Heard Noise In Bathroom

ऑस्ट्रेलिया के एक शहर में एक घर का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ घर के मालिक को जब पता चला कि उसके बाथरूम में एक खतरनाक जानवर है तो उसे निकालने के लिए उसे घर का एक पूरा हिस्सा तोडना पड़ा। मामला ऑस्ट्रेलिया के टाउनविले का है जहाँ यह घटना सामने आई है।

Man Heard Noise In Bathroom

दरअसल इस शख्स के घर के बाथरूम में दुनिया का तीसरा सबसे जहरीला सांप Taipan मौजूद था जोकि दीवार के गैप में ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे निकाल पाना मुमकिन नहीं था।

Man Heard Noise In Bathroom

शख्स ने इस सांप को देखने के बाद सांप पकड़ने वाली संस्था को फ़ोन किया जहाँ से एक कर्मी उनके घर पहुंचा। इसी कर्मी ने बताया कि यह सांप दुनिया से सबसे जहरीले साँपों में शुमार है। लेकिन सांप पकड़ने वाले को भी उस सांप को वहां से निकालने का कोई रास्ता समझ नहीं आया।

Man Heard Noise In Bathroom

दरअसल यह सांप काफी लंबा था जिसे दीवार के बीच से निकालना बेहद खतरनाक हो सकता था। इसी वजह से सांप पकड़ने वाले ने बाथरूम के एक हिस्से को तुड़वाया, जिसके बाद इस खतरनाक सांप को पकड़ा जा सका।