2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brazil के राष्ट्रपति की वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्वस्त्र नहाता दिखा एक कर्मचारी

Highlights Brazil के राष्ट्रपति Jair Bolsonaro एक एप के जरिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग से उठने के बाद एक शख्स अपना वीडियो फीड बंद करना ही भूल गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jair Bolsonaro meeting

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अजीब घटना घटी।

रियो। कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे विश्व में उठापटक का मौहोल है। इस समय हर देश का राष्ट्राध्यक्ष अपने यहां व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए दिनरात बैठकों में मशगूल है। लॉकडाउन (Lockdown) के समय अधिकारियों के साथ मीटिंगों को दौर जारी है। ब्राजील (Brazil) में एक मीटिंग के दौरान ऐसा वाक्या सामने आया जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) एक एप के जरिए अपने सहयोगियों के साथ आनलाइन मीटिंग ले रहे थे। तभी उनका एक कर्मचारी बाथरूम में निर्वस्त्र होकर नहाने लगा।

दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इन दिनों दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन की स्थिति जारी है। इसी वजह से सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी कंपनियों तक में जरूरी मीटिंग में एप का सहारा लिया जा रहा है। ब्राजील में राष्ट्रपति की मीटिंग के दौरान उस वक्त शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक शख्स अपना वीडियो फीड बंद करना ही भूल गया। वह बाथरूम में कैमरे के सामने ही निर्वस्त्र (न्यूड) हो गया। उस दौरान मीटिंग चल ही रही थी।

10 से ज्यादा लोग थे मीटिंग में मौजूद

जिस वक्त वो नहा रहा था, उस वक्त ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अपने दस सदस्यों के साथ ये नजारा देख रहे थे। कुछ सेकंड के बाद ही उद्योग विभाग के प्रमुख अधिकारी और अन्य लोगों ने इस कर्मचारी को टोका और उसे वीडियो से बाहर जाने को कहा। मीटिंग के बाद इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि स्थानीय मीडिया ने शख्स की पहचान और नाम का खुलासा नहीं किया है।

Story Loader