14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान: तालिबान के ठिकानों पर सैन्य विमानों से बमबारी, कुख्यात हिम्मतुल्लाह के साथ दस आतंकी मारे गए

लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार सुबह पिरुजी गांव में तालिबान आतंकियों की एक बैठक पर बमबारी की

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 25, 2018

afganistan

अफगानिस्तान: तालिबान के ठिकानों पर सैन्य विमानों से बमबारी, कुख्यात हिम्मतुल्लाह के साथ दस आतंकी मारे गए

कलात। अफगानिस्तान के नवबहार जिले में सरकारी विमानों ने तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाया,जिसमें आतंकी संगठन का प्रमुख कमांडर मुल्लाह हिम्मतुल्लाह सहित 10 लोग मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सरकारी बलों के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार सुबह पिरुजी गांव में तालिबान आतंकियों की एक बैठक पर बमबारी की,जिसमें हिम्मतुल्लाह सहित 10 आतंकी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार,हिम्मतुल्लाह एक कुख्यात कमांडर था और उसकी मौत जाबुल और पड़ोसी कंधार व हेलमंड प्रातों में तालिबान आतंकियों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।

काबुल में रॉकेट हमला, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते दिनों राजनयिक इलाके के नजदीक कम से कम नौ रॉकेट आकर गिरे। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पुराने इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला किसने किया है। सैन्य हेलिकॉप्टर रेका खाना जिले में ईदगाह मस्जिद के ऊपर गोलियां चला रहे हैं। वहीं काबुल स्टेडियम के निकट बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

मस्जिद के निकट लड़ाई जारी

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि शुक्रवार सुबह आतंकियों के एक समूह ने रेका खाना में एक इमारत पर कब्जा कर लिया और काबुल की ओर कई रॉकेट दागे। इसमें दो लोग घायल हो गए। सुरक्षा बल आतंकियों से निपट रहे हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने मस्जिद के निकट लड़ाई जारी होने की पुष्टि की है,लेकिन कहा कि वह अभी हताहतों की पुष्टि नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है।इस समय गजनी प्रांत में तालिबान और अफगान सैनिकों की मुठभेड़ जारी है। बीते एक हफ्ते से यहां पर सेना और आतंकियों के बीच जंग हो रही है। तालिबान के विदेशी लड़ाके यहां पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ अमरीका और अफगानिस्तान की सेना, इनका डटकर मुकाबला कर रही हैं।