25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर जमीन तैयार करने में लगे अजीत डोभाल

वाशिंगटन पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, शीर्ष अधिकारियों से करेंगे मुलकात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Sep 2018, 12:55 PM IST

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अमरीका से खास नजदीकी बनाने की कोशिश में जुटे हैं। वह इस समय वाशिंगटन में हैं,जहां वह ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह विदेश मंत्री माइक पाम्पिओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह अपने अमरीकी समकक्ष जॉन बोल्टन से मिलेंगे।गौरतलब है कि पाकिस्तान से बिगड़ते हालात में अमरीका को भारत जैसे मजबूत साथी की तलाश है। पाकिस्तान से बढ़ रहीं दूरियों के कारण अमरीका चाहता है कि वह भारत की मदद से एशिया में अपना प्रभुत्व कायम कर सके। डोभाल इस बात को भलीभांती जानते हैं। वह अमरीका से अपनी हर कीमत में नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

अमरीकी थिंक टैंक समुदाय से भी मुलाकात करेंगे

डोभाल इस दौरान अमरीकी थिंक टैंक समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास और व्हाइट हाउस ने डोभाल की यात्रा और बैठकों के बारे में सवाल पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत,अमरीका का बेहद करीबी मित्र है। वह द्विपक्षीय वार्ता के लिए बीते सप्ताह पॉम्पिओ के साथ नई दिल्ली में थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंध हैं। उन्हें लगता है कि अमरीका में 30 लाख से ज्यादा भारतीय अमरीकी रह रहे हैं इसलिए यह भी मुलाकातों और बातचीत का हिस्सा थे।

भारत यात्रा की जमीन तैयार करेंगे

ऐसा माना जा रहा है कि डोभाल की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की जमीन तैयार करने के लिए हो रही है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत यात्रा का न्योता स्वीकार कर लिया है। दोनों देश विभिन्न तारीखों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें 26 जनवरी 2019 को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रंप को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना भी शामिल है। पॉम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री ने नई सरकार के साथ सार्थक और महत्वपूर्ण बैठकें की हैं।