
Britain: naked woman rides bicycle for 16 KM in the cold wave
लंदन। आपने कई बार कुछ ऐसी खबरें सुनी-पढ़ी या देखी होंगी जिसमें अपनी ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए कुछ लोग अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। यदि ऐसी हरकत किसी लड़की या महिला द्वारा किया जाता है तो वह चर्चा का विषय अधिक हो जाता है। हालांकि इनमें से कुछ शख्स कुछ लोग ऐसा सिर्फ मनोरंजन के लिए करते हैं, जबकि कुछ समाज की भलाई और एक नेक इरादे के साथ ऐसा करते हैं।
ऐसा ही कुछ एक मामला ब्रिटेन की राजधानी लंदन में देखने को मिला है। दरअसल, एक महिला कड़ाके की ठंड में नग्न (बिना कपड़ों के) होकर दस मील यानी 16 किलोमीटर तक साइकिल चलाते दिखी। यह देखकर सड़कों पर लोगों की नजरें महिला पर ही टिक गई।
हालांकि लोगों को ये समझ नहीं आया कि आखिर यह महिला इतनी ठंड़ में नग्न होकर साइकिल क्यों चला रही है? इसके पीछे क्या वजह थी? भले ही महिला को बिना कपड़ों के साइकिल चलाते देख उनकी नजरें उनपर टिक गई हो, लेकिन यदि आप इसके पीछे की असल वजह को जानेंगे तो बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे।
धन जुटाने के लिए महिला ने उठाया ऐसा कदम
बता दें कि पूरी दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य के कारण सैंकड़ों लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन फंड की कमी की वजह से वे सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं।
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर काम कर रही संस्थाओं को मदद करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने कड़ाके की ठंड में राजधानी लंदन के आसपास करीब 10 मील (16 किलोमीटर) तक नग्न अवस्था में साइकिल चलाकर धन जुटाने की कोशिश की। इस महिला का नाम केरी बार्न्स हैं।
बहन की आत्महत्या ने किया विवश
केरी अपने अनुभवों के बारे में बताती हैं कि उनकी बहन की आत्महत्या ने उन्हें ऐसा सोचने पर विवश कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन ने 9 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। हम एक साथ स्कूल जाते, खेलते, मस्ती करते और एक-दूसरे को जमकर चिढ़ाते थे। लेकिन एक दिन उसने अचानक आत्महत्या कर ली। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर उनकी बहन ने ऐसा कदम क्यों उठाया और इतनी खूबसूरत दुनिया को अलविदा कर दिया।
हाउसमेट ने केरी को दिया सुझाव
केरी बार्न्स ने बताया कि उसकी बहन की आत्महत्या के बाद से सुसाइड के जो आंकड़े सामने आए वह काफी चौंकाने वाले थे, उसे देखकर वह हैरान हो गई। उन्होंने महसूस किया कि मुझे कुछ करना चाहिए। वह अक्सर घर में भी इसे लेकर बात करती थीं। कुछ लोगों ने कहा कि धन जुटाने के लिए वह क्या कर सकती हैं?
इसी बीच इस संबंध में केरी की हाउसमेट ने उन्हें मजाक-मजाक में ये आइडिया दिया कि वह नग्न होकर इस कड़ाके की सर्दी में दोपहिया से सफर करे। केरी को यह बहुत पसंद आया और फिर वह नग्न होकर साइकिल से लंदन की सड़कों पर निकल पड़ीं। केरी को अब तक 6,89,543 रुपये दान में मिल चुका है।
चैरिटी संस्था MIND के लिए जुटाया धन
केरी ने बताया कि वह आत्महत्या की रोकथाम के लिए लोगों में जागरुकता फैलाना चाहती थी और इसके लिए वह चैरिटी संस्था MIND के साथ जुड़कर उनके लिए पैसे जुटाने के काम में लग गई।
केरी ने लंदन की सड़कों पर नग्न होकर निकलने से पहले पूरी तैयारी की लेकिन इसके बावजूद उन्हें कड़ाके की सर्दी व कंपा देने वाली ठंडी हवाओं से जूझना पड़ा। उन्होंने बताया कि वाटरलू ब्रिज को क्रॉस करने के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ, लेकिन पूरा सफर अच्छा रहा। मालूम हो कि MIND एक गैर-लाभकारी संगठन है जो मानसिक स्वास्थ्य दान में मदद करने के लिए समर्पित है।
Updated on:
04 Dec 2020 07:10 pm
Published on:
04 Dec 2020 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
