
ब्रिटेन के पूर्व राजदूत ने लगाया बड़ा आरोप, तीसरे विश्वयुद्ध का कारण बन सकता है रूस
रूस में ब्रिटेन के पूर्व एंबेसडर रहे सर टोनी ब्रेंटन ने व्लादिमिर पुतिन को पश्चिमी देशों के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध के लिए रूस बड़ा कारण बन सकता है। ब्रेटन ने कहा कि जिस तरह से पुतिन की सोच है, वे दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध का कारण बन सकते हैं। टोनी ब्रेंटन 2004 से 2008 तक रूस में ब्रिटेन के राजदूत रहे हैं।
एक रेडियो से बातचीत टोनी ब्रेंटन ने यहां तक कहा कि- रूस पूरे ब्रिटेन के पावर सिस्टम को तबाह कर सकता है। रूस ऐसे देश की तरह व्यवहार कर रहा है, जैसे वह दुनिया से अलग है। उन्होंने दावा किया कि क्रेमलिन ब्रिटेन के सिस्टम को हैक करने का प्रयास कर रहा है। ब्रेंटन ने कहा कि जासूस रखना और अपना गुप्त एजेंडा चलाते रहना ये हमेशा से होता आ रहा है। हम अपनी नाराजगी जता सकते हैं, किंतु मुझे संदेह है कि रूस हमारी इस नाराजगी में मजे ले रहा है।
साइबर अटैक बड़ा खतरा
ब्रेंटन ने कहा, रूस के की साइबर अटैक बहुत बड़ा खतरा है। रूस ने जिस तरह से यूक्रेन पर पावर अटैक किया, वो चिंता में डालने वाला है। उन्होंने आशंका जताई कि कोई हमारे खिलाफ साजिश रच रहा है। ब्रेंटन ने चेताया कि इससे पहले कि सब कुछ आउट ऑफ कंट्रोल हो जाए, हमें इस पर काबू पा लेना चाहिए। अगर ऐसा ही होता रहा, तो हम किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे और सब कुछ हमारे हाथ से निकल सकता है। यह एक तरह से परमाणु हथियारों से खेलने की तरह है। उधर, अमेरिका ने भी रूसी खतरे की चेतावनी दी है। पेंटागन में अमेरिकी एडमिरल जेम्स फोग्गो ने रूस की नई सबमरीन को खतरे की तरह बताया है।
रूस की तीखी प्रतिक्रिया
दूसरी ओर, रूस ने ब्रिटेन की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रूस का कहना है कि ये सारे आरोप रूस के विरोध में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं।
Published on:
07 Oct 2018 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
