24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदा होते ही हॉलीवुड स्टार बना ये बच्चा, वजह जान अच्छे-अच्छों के पैरों तले खिसक गई ज़मीन

अकाउंट बनते ही बच्चे के 15 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। बच्चे का नाम कैलिहन है, और उनका इंस्टा अकाउंट भी उन्हीं के नाम से बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 20 Feb 2018, 12:44 PM IST

caligee

नई दिल्ली। सोशल मीडिया कौन हीरो नहीं बनना चाहता, निश्चित तौर पर आप भी सोशल मीडिया पर हीरो बनना चाहते होंगे। सोशम मीडिया पर हीरो बनने का सीधा मतलब यही है कि सोशम मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में फॉलोअर्स बनाना। लेकिन हम एक शख्स की बात करेंगे जो जन्म के साथ ही सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रातों-रात हीरो बन गया। बच्चे का जन्म अमेरिका के यूटा में हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अकाउंट बनते ही बच्चे के 15 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं। बच्चे का नाम कैलिहन है, और उनका इंस्टा अकाउंट भी उन्हीं के नाम से बनाया गया है। इंस्टा अकाउंट कैलिहन के मम्मी-पापा ने उनके जन्म का वीडियो डालने के लिए बनाया था। कैलिहन के पापा का नाम गैरिट है और उनकी मम्मी का नाम जेसिका है। बताते चलें कि कैलिहन जेसिका और गैरिट की तीसरी संतान है। कैलिहन ने पहले भी जेसिका और गैरिट का एक बेटा और एक बेटी हैं।

तीनों बच्चों में बेटी सबसे बड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैलिहन के माता-पिता न तो कोई बहुत बड़े स्टार हैं और न ही कोई बहुत बड़े बिज़नेसमैन। लेकिन फिर भी कैलिहन की एक वीडियो आते ही इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने के लिए कोहराम मच गया। धरती पर आते ही कैलिहन एक बड़ा सुपरस्टार गया है। जिसकी क्यूट अदाएं देखते ही लोग उनके कायल हो गए हैं।

कैलिहन के अकाउंट पर दो वीडियो और एक फोटो अपलोड की गई है। एक वीडियो में आप देखेंगे कि कैलिहन के भाई और बहन उनके मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हुए हैं। दोनों ही कैलिहन को लेकर बहुत खुश हैं और अपनी मां से कैलिहन को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कैलिहन की बहन ने तो कैलिहन को अपनी गोद में लेकर काफी खिलाया भी।

आपको बता दें कि गैरिट अपने पूरे परिवार के साथ पिछले चार सालों में 50 देशों की यात्रा कर चुके हैं। इस वजह से भी यह परिवार काफी चर्चाओं में रहता है। गैरिट ने विश्व टूर के लिए अपना सारा सामान भी बेच दिया था। ताकि वे अपने बच्चों के साथ पूरी दुनिया घूम सकें।

hello world.. 🌎

A post shared by Calihan "Cali" Gee (@caligee) on