वांग ने कहा कि तीनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सहयोग को और बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के बीच एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि तीनों देशों को कोविड-19 महामारी से जूझ रहे हैं। इसके लिए सहयोग की आवश्यकता है। इससे मुकाबले के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। दवा और टीका अनुसंधान, महामारी पर सूचना को लेकर अपने नजरिए को शेयर करने की आवश्यकता है।