3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हाउडी मोदी’ से पहले भारतीय-पाकिस्तानी प्रवासियों में भिड़ंत, कार्यक्रम के खिलाफ साजिश करने का आरोप

13 जगहों पर हाउडी मोदी कार्यक्रम के विरोध की साजिश का आरोप सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान के समर्थकों के बीच आरोप प्रत्यारोप

less than 1 minute read
Google source verification
Howdy Modi

File Photo

वाशिंगटन। अमरीका में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' संबोधित करनेवाले हैं। लेकिन इससे पहले ही अमरीका में स्थित भारत और पाकिस्तानी प्रवासियों के बीच एक 'जंग' शुरू हो गई है। भारतीय प्रवासियों का आरोप है कि पाकिस्तानी इस कार्यक्रम के खिलाफ प्रोपेगैंडा चला रहे हैं।

बड़ी संख्या में मस्जिदों और इस्लामिक सेंटरों में लोगों का जमावड़ा

भारत समर्थक कार्यकर्ताओं का दावा है कि अचानक बड़ी संख्या में मस्जिदों और इस्लामिक सेंटर्स में लोगों का जमावड़ा बढ़ रहा है। ये लोग कार्यक्रम के विरोध में साजिश रच रहे हैं। समर्थकों ने इस संबंध में ह्यूस्टन पुलिस से लेकर FBI, US सीक्रेट सर्विस और इमिग्रेशन अथॉरिटीज से शिकायत की है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस बारे में आपत्ति जताई। समर्थकों ने राजनीतिक फायदे के लिए मस्जिदों के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की है।

'13 जगहों पर चल रही है साजिश'

आपको बता दें कि मोदी की रैली में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी साथ होंगे। रैली से पहले एक सोशल मीडिया पर एक कार्यकर्ता ने खुलासा किया कि 13 जगहों पर हाउडी मोदी कार्यक्रम के विरोध करने की साजिश चल रही है। एक अन्य भारतीय मूल के नागरिक ने लिखा, 'मोदी और ट्रंप के खिलाफ आंदोलन करने के लिए लोगों मस्जिदों से पिक किया जा रहा है। मस्जिदें अब इबादत नहीं बल्कि समन्वय और नियंत्रण का अड्डा बन गई हैं।'

पाक VS भारतीय समुदाय

वहीं, इसके जवाब में पाकिस्तान समर्थक ने कहा, 'बिलकुल वैसे ही जैसे चर्चों, टाउन हॉल्स, स्कूल और अन्य इमारतों में स्थानीय समुदाय के लिए काम किया जाता है। इसपर क्या राय है?' एक अन्य भारतीय ने लिखा, 'आप सोचिए अगर ऐसे लोग मंदिरों में जुट रहे होते तो अबतक हिंदू आतंकवाद का लेबल लग गया होता।'

Story Loader