17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: अमरीका में नहीं थम रहा कारोना का कहर, 24 घंटे में आए 68 हजार से ज्यादा मामले

Highlights अमरीका (America) में अब तक कुल 41 लाख 69 हजार 991 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं। 20 लाख 43 हजार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसमें से 19.79 लाख लोग ठीक हुए हैं।

2 min read
Google source verification
coronavirus cases in America

अमरीका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

वॉशिंगटन।कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा हालात खराब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका (America) की है। अभी भी यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 68 हजार 297 नए मामले आए हैं और 1,117 लोगों की मौत हुई। यहां अबतक कुल 41 लाख 69 हजार 991 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 47 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शुक्रवार सुबह तक बढ़कर 41 लाख 69 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं कुल 1 लाख 47 हजार 333 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। इसमें से 19.79 लाख लोग ठीक हुए हैं। 20 लाख 43 हजार लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

न्यूयॉर्क में ही 32,656 लोग मारे गए हैं

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 437,529 मामले सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,656 लोग मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफॉर्निया में 432,345 कोरोना मरीजों में से 8,202 लोगों की मौत हुई। इसके साथ न्यूजर्सी, टेक्सस, मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, फ्लोरिडा भी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कोविड-19 वैक्सीन मिलना मुश्किल

डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी प्रोग्राम चीफ माइक रयान का कहना है कि डब्ल्यूएचओ निष्पक्ष वैक्सीन वितरण सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। इस बीच वायरस के प्रसार को रोकना अहम है,क्योंकि दुनिया भर में रोज मामले बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि सभी देश बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं।

कई वैक्सीन अब फेज-3 ट्रायल में पहुंच चुकी है। इनमें सेफ्टी या इम्युनिटी रिस्पॉन्स जनरेट करने में कोई भी विफल नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर एक पब्लिक इवेंट में उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से यह अगले साल के प्रारंभ में होने जा रहा है, जब हम लोगों को टीका लगाते हुए देखना शुरू करेंगे।"

100 मिलियन खुराक खरीदेगा अमरीका

वैक्सीन बना रही कंपनियों का कहना है कि अमरीकी सरकार कोविड-19 वैक्सीन की 100 मिलियन खुराक के लिए 1.95 बिलियन डॉलर का भुगतान करेगी। इसे जो फाइजर इंक और जर्मन बायोटेक द्वारा विकसित किया जा रहा है। कोविड-19 के नियंत्रण में होने तक रेयान ने स्कूलों को फिर से खोलने पर भी चेताया है।