4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोमिनिका में तूफान “एरिका” से 27 की मौत

डोमिनिका के कार्य एवं संचार मंत्री इयान पिन्नार ने एक रेडियो चैनल को बताया कि प्रशासन ने 14 शव बरामद किए हैं और कम से कम 25 लापता लोगों की तलाश की जा रही है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Aug 29, 2015

Erika Storm

Erika Storm

सैन जुआन। डोमिनिका में
उष्णकटिबंधीय तूफान "एरिका" से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया ने यह
जानकारी दी। तूफान से दर्जन भर लोगों के लापता होने की खबर है। हालांकि, किसी सूत्र
के हवाले से मृतकों की संख्या का हवाला नहीं दिया गया लेकिन प्रधानमंत्री रूजवेल्ट
स्केरीट ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 20 तक होने की बात कही
थी।

डोमिनिका के कार्य एवं संचार मंत्री इयान पिन्नार ने एक रेडियो चैनल को
बताया कि प्रशासन ने 14 शव बरामद किए हैं और कम से कम 25 लापता लोगों की तलाश की जा
रही है। बारबाडोस में कैरेबियन आपदा एवं आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने
डोमिनिका में 30 लोगों के लापता होने की बात कही थी।

रपट के मुताबिक, मृतकों
में से अधिकतर पेटाइट सावान के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र से हैं। डोमिनिका के इतिहास
में सर्वाधिक विध्वंसक प्राकृतिक आपदा 1979 में आई थी, जिसमें तूफान "डेविड" से 32
लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

image