17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए बिम्सटेक देशों के प्रमुख, राष्ट्रपति भवन में शाही मेहमानों का स्वागत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को दिलाई शपथ विदेश सचिव विजय गोखले ने विदेशी मेहमानों का किया स्वागत बिम्सटेक देशों के प्रतिनिधियों समेत मारीशस और किर्गिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष हुए शामिल

2 min read
Google source verification
modi oath ceremony guests

नई दिल्ली। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का मंच अपनी पूर्णता की ओर बढ़ चुका है। इस समारोह के लिए बिम्सटेक मेहमानों का आगमन हो चुका है। बता दें कि कुछ ही देर में नरेंद्र मोदी की आज दूसरे कार्यकाल के लिए ताजपोशी हो रही है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके सहयोगी मंत्री भी शपथ ले रहे हैं । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ram Nath Kovind ) नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक दिन को भव्यता प्रदान करने के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी के इस शपथग्रहण कार्यक्रम में BIMSTEC सदस्य देशों के प्रतिनिधि, राज्यों के मुख्यमंत्री, फिल्मी सितारे व आम नागरिक शामिल हुए।

म्यांमार के राष्ट्रपति, यू विन माइंट दिल्ली पहुंचे। वह आज बाद में राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति, सोओरोंबाई जेनेबकोव भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दिल्ली पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी दिल्ली पहुंच गए हैं । ये दोनों नेता आज शाम राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

गुरुवार को मॉरीशिस के पीएम प्रवीण कुमार जुगनौत का स्वगात IGI हवाई अड्डे पर विदेश सचिव विजय गोखले ने किया। वह नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंने के लिए पहुंचे।

विदेश सचिव विजय गोखले ने भूटान के प्रधानमंत्री, लोटे तशरींग के दिल्ली आगमन पर उनकी अगवानी की। वह राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह में शामिल होंगे।

कौन हैं BIMSTEC के सदस्य देश

BIMSTEC में भारत के अलावा बांग्लादेश ( Bangladesh ), नेपाल ( Nepal ), भूटान ( Bhutan ), श्रीलंका ( Sri Lanka ), थाइलैंड ( Thailand ) और म्यांमार ( Myanmar ) शामिल है। मेहमनों में थाइलैंड के पीएम प्रायुत चान-ओ-चा ( Prayut Chan-o-cha ), नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ( KP Sharma Oli ) और म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन माइंट ( President U Win Myint ) आदि शामिल होने पहुंचे हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ( President Abdul Hamid ) के अलावा किर्गिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति सोरोनबाय जेनेबकोव ( Sooronbay Jeenbekov) भी मौजूद रहेंगे।

राज्यों के मुख्यमंत्री व फिल्मी सितारे

नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया है। हालांकि इसमें से अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..