अन्नान के निधन की सूचना उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी गई। अन्नान के निधन पर लिखा गया, ‘बहुत ही दुख के साथ अन्नान परिवार और अन्नान फाउंडेशन यह जानकारी दे रहा है कि कोफी अन्नान, यूएन के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने शनिवार (18 अगस्त) को आखिरी सांस ली।’