6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमन विद्रोहियों के हमले से बाल-बाल बचा सऊदी अरब, हवा में नष्ट की मिसाइल

यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन की ओर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया

2 min read
Google source verification
missile

यमन के शहर पर हौती विद्रोहियों का हमला विफल, मिसाइलों को हवा में मार गिराया

अदन। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने गुरुवार को हौती विद्रोहियों द्वारा यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन की ओर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हौती विद्रोहियों का उद्देश्य सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के मुख्यालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाना था। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। यह हमला काफी घातक हो सकता था, अगर यह मिसाइलें अपने निशाने पर गिरतीं। इससे सऊदी अरब को काफी नुकसान हो सकता था। सरकार की ओर से दिए बयान में कहा गया कि इस मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया था। इसके कारण विस्फोट के बाद कोई हताहत नहीं हुआ।

मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिया

बुरीगह में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के प्रमुख सैन्यअड्डे हैं। वहां के स्थानीय निवासियों ने बताया कि गठबंधन सेना के मुख्यालय के पास से तेज विस्फोट की आवाजें सुनी गई। यमन ने सूचना मंत्री मुअम्मर अल-एरयानी ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गठबंधन सेना ने अदन के ऊपर मिसाइल को मार गिराया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,सऊदी अरब की गठबंधन सेना ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।

177 मिसाइलें दागी गईं

सऊदी अरब की वायुसेना ने शनिवार को देश के सीमावर्ती शहर जाजान को निशाना बनाकर हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। अल अरबिया के मुताबिक, बीते दो सप्ताह में वायुसेना ने सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर दागी गई पांच मिसाइलों को नष्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने 2015 में यमन के नागरिक युद्ध में हस्तक्षेप किया है,उन्हें निशाना बनाकर 177 मिसाइलें दागी गई हैं। मध्‍य-पूर्व के देश यमन में जारी गृहयुद्ध के दौरान बड़े उलटफेर की खबर है। खबरों के मुताबिक, पूर्व राष्‍ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह और हौती विद्रोहियों का गठबंधन टूट गया है। हौती विद्रोहियों ने आपसी झड़प में सालेह के मारे जाने का दावा किया है।