3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउडी मोदी: दुनियाभर में तीन भाषाओं में होगा मोदी-ट्रंप के संबोधन का लाइव प्रसारण

हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार लोग शामिल हो रहे हैं पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप भी साथ रहेंगे

2 min read
Google source verification
stadium.jpg

ह्यूस्टन। अमरीका के ह्यूस्टन स्थित एनआरजी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर बाद 50 हजार लोगों को एक साथ संबोधित करेंगे। यह पहला ऐसा मौका है, जब किसी भी देश का राष्ट्राध्यक्ष अमरीका में इतनी बड़ी विशान संख्या को एक साथ संबोधित करेंगे।

सबसे दिलचस्प है कि अमरीका के भी इतिहास में इतनी बड़ी संख्या को किसी भी नेता ने अब तक संबोधित नहीं किया है। लिहाजा भारतीय समुदाय की ओर से पीएम मोदी के लिए आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार इस विशाल जनसागर को संबोधित करेंगे।

हाउडी मोदी: 100 मिनट तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे ट्रंप, 30 मिनट तक देंगे भाषण

बता दें कि ह्यूस्टन के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में 50 हजार लोग शामिल होंगे। इतना ही नहीं आठ हजार से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में हैं।

ये है पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल

बता दें कि भारतीय समयानुसार ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम के गेट को शाम 4:30 बजे खोल दिया। इस मेगा शो में शामिल होने के लिए दर्शक स्टेडियम के अंदर आना शुरू कर चुके हैं।

शाम के सात बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस इस कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा।

25 अरब के इस स्टेडियम में पीएम मोदी और ट्रंप करेंगे मुलाकात, जानें इससे जुड़ी 10 खासियत

इसके बाद रात के 10 बजे पीएम मोदी विशाल जनसागर को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के संबोधन से पहले 9:30 बजे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आधे घंटे तक लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समापन रात के 12:30 बजे होगा।

सबसे दिलचस्प बात कि इस पूरे कार्यक्रम यानी 'हाउडी मोदी' मोगा शो का प्रसारण दुनियाभर में किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के साथ पूरे कार्यक्रम को तीन भाषाओं (हिन्दी, अंग्रेजी, स्पैनिश) में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader