6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISIS पीड़िता का दर्द, 16 साल की उम्र में किया था अपहरण, लड़ाके रोज करते थे गैंगरेप

आईएसआईएस के चंगुल से किसी तरह छूटी फरीदा ने बताया कि वहां उसे सेक्स स्लेव बनाकर रखा गया था और उसके साथ रोजाना रेप किया जाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 Nov 2017, 3:05 PM IST

girl and made sex slave

नई दिल्‍ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए जाने वाले खून—खराबे से तो हम सब वाकिफ हैं, लेकिन इस आतंकी संगठन के लड़ाके महिलाओं पर किस कदर अत्याचार करते हैं। इसकी कहानी सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। दरअसल, फरीदा खलफ नाम की एक युवती ने आईएसआईएस के अत्याचारों का खुलासा किया है। दरअसल, आतंकी संगठन के लड़ाकों ने फरीदा का अपहरण उस समय कर लिया था, जब वह केवल 16 साल की थी। आईएसआईएस के चंगुल से किसी तरह छूटी फरीदा ने बताया कि वहां उसे सेक्स स्लेव बनाकर रखा गया था और उसके साथ रोजाना रेप किया जाता था।

तोड़ दी थी सिर की हड्डी

दरअसल, फरीदा ने बताया कि 4 माह तक आईएसआईएस के लड़ाकों ने उस पर खूब अत्याचार किए। उसके साथ न जाने कितनी बार रेप किया गया और बेरहमी से मारा—पीटा गया। यहां तक कि मारपीट के दौरान उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई। जिससे दुखी होकर उसने कई बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। फरीदा ने बताया कि 2014 में आईएसआईएस के लड़कों ने 150 युवतियों के साथ उसका अपहरण किया था। इस दौरान उसके साथ उसके माता—पिता व दो भाई भी थे। ये लड़ाके उसके पिता को मोसूल ले गए और वहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आतंकियों ने उसे परिवार से अलग कर सेक्स स्लेव बना दिया और सीरिया के रक्का शहर में भेज दिया। यहां आतंकी उसके साथ रोज रेप करते थे। यदि वह विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। यहां तक कि एक बार तो उसके साथ की हड्डी तक टूट गई थी।

अब कर रही शादी की तैयारी

फरीदा के अनुसार आतंकियों ने उसके साथ वो सब किया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। फरीदा ने बताया कि चार महीने तक उसके साथ अनगिनत बार सामुहिक बलात्कार किया। उसके साथ रोजाना रेप किया जाता था। वह बताती हैं कि आतंकी वहां किसी को सुसाइड भी नहीं करने देते थे। जब उसने भी आत्महत्या का प्रयास किया तो उसकी भी बचा लिया गया। लेकिन एक प्रयास में फरीदा कुछ लड़कियों के साथ वहां से भागने में सफल रही। फरीदा अब जर्मनी के एक शरणार्थी शिविर में रह रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार फरीदा शिविर में ही एक युवक से प्यार हो गया है और अब दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं। नाजहन इलियास नाम के प्रेमी को पाक अब वह काफी खुश है।