दमिश्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान परमाणु करार से हटने के बाद दुनिया की दो बड़े देश आमने सामने आ गए हैं। डील से अमरीका के हटते ही इजरायल ने सीरिया स्थित ईरान के सैन्य कैंप पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में 9 ईरानी सैनिक मारे गए। वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें दागी हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले इसरायल ने कहा था कि सीरिया ने ईरान को अपनी जमीं से इजरायल पर हमला करने दिया तो हम असद की सत्ता को ही खत्म कर देंगे। सीरिया की सेना ने दमिश्क के निकट एक जिले पर दागी गई दो इजरायली मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।
अमरीका का ईरान पर बड़ा फैसला, एक हफ्ते में लागू होंगे नए प्रतिबंध