बाइडेन के अलावा कई डेमोक्रेट नेता ट्रंप पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। वे ट्विटर के जरिये उन्हें घेर रहे हैं। मिनसोटा से डेमोक्रैट सांसद इल्हाम उमर ने ट्रंप पर आरोप लगाए हैं कि उनकी लापरवाही के कारण अमरीका में लाखों जिंदगियां जाएंगी। अमरीका में इस समय 311,357 पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें 8,452 लोगों की मौत हो गई है।