3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवीश कुमार फिनलैंड के नए राजदूत बने

HIGHLIGHTS विदेश मंत्रालय ( Ministry of External Affairs ) में संयुक्त सचिव रवीश कुमार ( Raveesh Kumar ) को मोदी सरकार ने फिनलैंड ( Finland ) में भारत का नया राजदूत ( Ambassador ) नियुक्त किया है। रवीश कुमार बिहार के भागलपुर ( Bhagalpur ) जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं 1995 में संघ लोकसेवा आयोग ( UPSC ) की परीक्षा पास की और भारतीय विदेश सेवा में आये।

2 min read
Google source verification
raveesh Kumar

Ministry of External Affairs Joint Secretary Ravish Kumar appoint new Ambassador of Finland

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ( Ministry of External Affairs ) में संयुक्त सचिव और प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत रवीश कुमार ( Raveesh Kumar ) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार ने रवीश कुमार को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए फिनलैंड ( Finland ) में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। रवीश इससे पहले विदेश मंत्रालय के सबसे युवा प्रवक्ता हैं। विदेश मंत्रालय में अपने सेवा देने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे।

रवीश कुमार की जगह पर अब 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा ( Indian Foreign Service ) के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को विदेश मंत्रालय का अगला प्रवक्ता बनाया जा सकता है।

सिद्धू के पाकिस्तान जाने को लेकर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी, देखें वीडियो

बीते 6 मार्च को आई एक जानकारी के मुताबिक, वे रवीश कुमार का स्थान लेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई थी।

जल्द संभालेंगे कार्यभार

विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई है। बायन में बताया गया है कि रवीश ने काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर अपनी सेवाएं दी है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, रवीश कुमार 1995 बैच के IFS अधिकारी हैं और मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। अब भारत सरकार ने रवीश को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। इसमें आगे यह भी कहा गया है कि रवीश कुमार बहुत जल्द ही अपना दायित्व संभालेंगे।

बिहार के रहने वाले हैं रवीश कुमार

आपको बता दें कि रवीश कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर से ही की है। माउंट एसिस स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने डीपीएस से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गए।

सरकार ने स्पष्ट किया, NRC सूची से बाहर रह गए लोगों को नहीं किया जाएगा गिरफ्तार

रवीश ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज ( Hansraj College ) से इतिहास में आनर्स किया और फिर 1995 में संघ लोकसेवा आयोग ( UPSC ) की परीक्षा पास की और भारतीय विदेश सेवा में आये। रवीश के राजनैतिक करियर की शुरुआत इंडोनेशिया (जकार्ता) से भारत मिशन के साथ हुई। वे जकार्ता में 2010 से 2013 तक पदस्थापित रहे। हुई। इसके बाद उनकी नियुक्ति थिंपू और लंदन में भी हुई। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने पूर्वी एशिया मामलों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

Story Loader