2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों से न लैपटॉप-आईपैड मांगे, न ज्वैलरी, बस मांगा अपना प्यारा कुत्ता वापस

सोमवार को रेयान घर लौटे, तो पाया कि वे चोरी की वारदात के शिकार बन गए हैं। चोर लैपटॉप, आईपैड, ज्वैलरी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें ले गए थे।

2 min read
Google source verification
neither ask laptop-ipad nor jewelry just ask back our cute puppy

victoria

सिडनी। अगर आपके घर में चोरी हो जाए तो आप अपनी सभी चीजें वापस पाने की मांग करेंगे। बहुत हद तक आप नकदी, ज्वैलरी भले भूल जाएं, लेकिन अपने जरूरी दस्तावेज वापस पाने की गुहार लगाएंगे। कुछ लोग इससे भी आगे जाकर शायद अपना लैपटॉप और आईपैड मांगें, जो मौजूदा दौर में जानकारियां सुरक्षित रखने के साथ यादों को भी सहेजते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक अपनी तरह का बिल्कुल अनूठा मामला सामने आया है।

कीमती सामान के साथ कुत्ते की चोरी
ऑस्ट्रेलिया में बीते सोमवार को रेयान हुड अपने परिवार के साथ घर लौटे, तो पाया कि वे चोरी की वारदात के शिकार बन गए हैं। चोर घर से लैपटॉप, आईपैड, ज्वैलरी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स की चीजें ले गए थे। साथ ही घर के पालतू कुत्ते साशा को भी चोर अपने साथ ले गए थे। यह कुत्ता महज आठ हफ्ते का था, और परिवार का बेहद दुलारा था। खासकर घर की चार वर्षीय बच्ची अपने लैब्राडोर साशा के बेहद करीब थी।

कुत्ता वापस मांगने की अपील
हुड के परिवार ने चोरों से अपने किसी कीमती सामान या लैपटॉप, आईपैड के बजाय 60 दिन के 'लैब्राडोर साशाÓ की वापसी की मांग की। इसके लिए परिवार की ओर से एक भावुक अपील की गई और इसमें बच्ची के बुरे हालात का भी जिक्र किया गया। यह भावनात्मक अपील बीते एक सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया में खूब चर्चा में रही और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब शेयर किया गया। परिवार ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी की सबसे अच्छी दोस्त साशा थी। यह उनके लिए काफी परेशान करने वाला अनुभव है, साशा के बिना बच्ची बहुत उदास है।

सोशल मीडिया का असर, साशा आई वापस
सोशल मीडिया पर जब यह खबर फैली तो शायद यह चोरों तक भी पहुंची और बीते गुरुवार को 'साशा' घर के पीछे बागीचे में वापस मिली। रेयान हुड के मुताबिक, संभवत: चोरों पर अपील का असर हुआ और वे साशा को छोड़ गए। इस घटना के बारे में विक्टोरिया की पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और इसमें बताया कि साशा अपनी प्यारी दोस्त के साथ होती है तो वह काफी प्यार से उसके साथ खेलती है और खुश रहती है। पुलिस ने कहा है कि साशा की वापसी के बाद हुड परिवार काफी खुश है।

Story Loader