
ओली के चीनी प्रेम से जनता नाराज।
नई दिल्ली। वामपंथी नेता और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार के खिलाफ नेपाल की जनता का असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों में व्याप्त असंतोष के पीछे बड़ी वजह चीन की कम्युनिस्ट सरकार से ओली का प्रेम, भ्रष्टाचार का चरम पर होना, राष्ट्रीय सुरक्षा की उपेक्षा और देश की जनता को अलग.अलग धड़ों में बांटकर देखने की सोच है। नेपाल के लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब वहां के लोग राजशाही व्यवस्था फिर से बहाल करने पर जोर देने लगे हैं। यहां तक कि नेपाल के लोग राजशाही व्यवस्था के तहत सीमित अधिकारों में जीने को तैयार हैं। इतना ही नहीं वहां की जनता ओली को देश का नेतृत्व करते नहीं देखना चाहती है।
धरना प्रदर्शन जारी
बता दें कि नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ पिछले कुछ समय से विरोध प्रदर्शन जारी है। कई शहरों के लोग राजशाही को बहाल करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। बुटवल, धनगढी, महेंद्र नगर, जनकपुर, रौटहट, विराटनगर सहित कई अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
Updated on:
05 Dec 2020 03:35 pm
Published on:
05 Dec 2020 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
