पहचान पत्र और पासपोर्ट निलंबित होने के बाद पाक के पूर्व सैन्य प्रमुुख मुशर्रफ के बैंक खाते बंद हो जाएंगे। इसके साथ वह विदेश यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने मंत्रालय को आठ मार्च को उनके पहचान पत्र और पासपोर्ट निलंबित कराने के आदेश दिए थे। टिप्पणियां अदालत ने मंत्रालय और अन्य विभागों व एजेंसियों को मुशर्रफ की गिरफ्तारी के लिए कदम उठाने और उनकी विदेशी संपत्तियों को जब्त करने के भी आदेश दिए थे। डॉन न्यूज के मुताबिक, पूर्व सैन्य शासक नवंबर 2007 में आपातकाल की घोषणा कर संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में राजद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।इससे पहले उन्हें कई बार सुनवाई के लिए पाकिस्तान की कोर्ट में हाजिर रहने को कहा गया,मगर वह हर बार अनुपस्थित रहे। इसके चलते कोर्ट ने उन्हें भगौड़ा करार दिया था।