12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्म के बाद बच्चे के सिर पर उग आया दूसरा सिर, फिर सामने आया दुनिया का सबसे डरावना सच

पिनन की कमाई भी अच्छी हो गई थी। विश्वभर में फैल रही पिनन की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बेहतरीन ऑफर आने लगे।

2 min read
Google source verification
pascal

नई दिल्ली। मेक्सिको में एक मां ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चा अन्य बच्चों की तरह बिल्कुल साधारण था। लेकिन समय के साथ-साथ उसके शरीर में ऐसा बदलाव हुआ कि सभी के होश उड़ गए और देखते ही देखते यह शख्स पूरी दुनिया में मशहूर हो गया। 1889 में जन्मे इस बच्चे का नाम पास्कल पिनन था। बताया जाता है कि पिनन के सिर के ऊपर ही एक दूसरा पनप गया। दूसरा सिर भी बिल्कुल इंसानों जैसा था। कहने का सीधा मतलब ये है कि पिनन के दूसरे सिर में भी 2 आंख, नाक, भौंह थीं।

pascal

लेकिन उनके लिए ये परेशानी एक दिन वरदान बन गई। पुराने दौर में होने वाले सबसे चर्चित सर्कस सेल्स-फ्लेटो में पिनन की काफी डिमांड थी। जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते थे। लिहाज़ा पिनन की कमाई भी अच्छी हो गई थी। विश्वभर में फैल रही पिनन की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बेहतरीन ऑफर आने लगे। पिनन के दो सिरों को देखकर डॉक्टर भी हैरान थे, क्योंकि ये उस समय का पहला मामला था।

pascal

लेकिन एक वक्त के बाद उनके दूसरे सिर की जांच की गई तो पूरी दुनिया हैरान रह गई। जांच में पाया गया कि पिनन के सिर पर उगा दूसरा सिर एक तरह का ट्यूमर था। और उस पर बने आंख, नाक, आदि मोम से बने हुए हैं। लेकिन जनता को जब इस बात की सच्चाई पता चली तो वे काफी गुस्सा हुए। साल 1929 में पिनन की मौत हो गई थी।