19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति जोको विदोडो के साथ उड़ाई कूटनीति की पतंग

भारत और इडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए पीएम मोदी आज जकार्ता में हैं।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 30, 2018

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोडो आज जकार्ता के राष्‍ट्रीय स्‍मारक पार्क में पतंगबाजी का लुत्‍फ उठाया। पीएम ने इंडोनेशियाई समकक्ष विदोडो के साथ कूटनीति की पतंगें उड़ाईं। इसके लिए पतंगों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी को रामायण और महाभारत की थीम पर तैयार किया गया था। इसमें लगी पतंगों पर भगवान राम और हनुमान की तस्‍वीरें थीं। वहीं कुछ पतंगों पर महाभारत के चरित्रों की भी तस्‍वीरें बनी हुई थीं। रामायण थीम पर पतंगों को इंडोनेशिया के आयोजकों द्वारा बनाया गया था जबकि महाभारत थीम पर बनी पतंगे भारतीयों कलाकारों ने बनाई थी। आपको बता दें कि गुजरात में पतंगबाजी का अपना अलग महत्व है। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वो खुद भी पतंगबाजी में हिस्सा लेते थे।