17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब के युवराज ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा घर

सऊदी अरब के 32 वर्षीय युवराज दुनिया के सबसे महंगे घर के मालिक बने हैं। युवराज ने गुपचुप तरीके से इस फ्रेंच महल का सौदा 300 मिलियन डॉलर यानी करीब दो हजार करोड़ रुपये में किया है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 20, 2018

salman house

इस महल की विलासिता के आगे बड़े—बड़े राष्ट्रपतियों के आशियाने भी फीके पड़ जाएंगे। इसके बारे में मशहूर अमेरिकी मॉडल किम कर्दाशियां ने एक बार कहा था कि यह एक परफेक्‍ट वेडिंग लोकेशन है। दो साल पहले 2015 में जब इसका सौदा हुआ था तो किसी को नहीं पता था कि इसे किसने खरीदा है।

salman house

फ्रांस के वर्सेलीज के पास बने इस आलीशान महल में कई बड़ी खासियतें हैं। महल में लगे फाउंटेन, लाइट्स, हवा, साउंड को दुनिया के किसी भी कोने से सिर्फ एक आईफोन के जरिए ऑन करके सुना जा सकता है। इसके अलावा महल पारंपरिक शिल्‍पकारी से सजा हुआ है। आलीशान किचन अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस है। फोर्ब्‍स की रिपोर्ट में इसे दुनिया का सबसे महंगा घर बताया गया था। अब खुलासा हुआ है कि इसे सऊदी अरब के उत्‍तराधिकारी प्रिंस सलमान के लिए खरीदा गया है।

salman house

इस घर को एमद खशोगी ने बनाया है। आर्म्स डीलर अदनान खशोगी के भतीजे एमद खशोगी ने 19वीं शताब्दी के एक महल को तोड़कर उसकी जगह यह नया महल बनाया है। महल को पारंपरिक शिल्‍पकारी से तैयार किया है।