1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रूसी राजदूत निकोलाय ने की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों पर की चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रूसी राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव से संसद भवन में की मुलाकात

2 min read
Google source verification
ओम बिरला से मिलते हुए रूसी राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव

नई दिल्ली। भारत में रूसी परिसंघ के राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि भारत और रूस की ऐतिहासिक रूप से करीबी मित्रता रही है।

ओम बिरला से मिलते हुए रूसी राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव

बिरला और कुडाशेव ने यह आशा जताई कि भारत और रूस दोनों देश के बीच के संबंध भविष्य में भी मजबूत बने रहेंगे और दोनों देशों की संसदें इस संबंध को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ओम बिरला से मिलते हुए रूसी राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव

दोनों नेताओं ने विश्व मामलों में भारत और रूस के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐतिहासिक व करीबी संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ओम बिरला से मिलते हुए रूसी राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव

संसद के इस सत्र में कि पहली बार सदस्यों को अपनी चिंताओं को उठाने और महत्वपूर्ण कानून बनाने का अवसर देने में कितना उत्पादक रहा, इसे लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।