डॉन अखबार के मुताबिक,अमेरिका में वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के अनुसार ऐसी मुलाकात संभावित है और अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।विदेश मंत्रालय ने सुषमा और कुरैशी के बीच इस तरह की किसी मुलाकात की घोषणा नहीं की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जुलाई में इमरान से फोन पर बात की थी और आम चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय शुरू करने की दिशा में काम करेंगे।