न्यूयॉर्क। ईरान पर प्रतिबंध के बाद भारत के लिए तेल आपूर्ति के वैकल्पिक रास्तों को लेकर अमरीका गंभीर है। ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी के अनुसार कि ईरान पर चार नवंबर से कड़े प्रतिबंध लागू होने के बाद भारत में तेल के आयात की जरूरत को अमरीका गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि वह भारत के लिए वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करने को बातचीत कर रहा है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर नहीं पड़े।