28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Amanda: चक्रवाती तूफान अमांडा ने मचाई भारी तबाही, अब तक 17 की मौत, सैकड़ों बेघर

-कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच अमेरिका ( USA ) मध्य देशों में भीषण चक्रवाती तूफान अमांडा ( Tropical Storm Amanda ) ने भारी तबाही मचाई है।-अमांडा के चलते मध्य अमेरिका देशों में कम से कम 17 लोगों की मौत ( Killed in Storm ) हो गई है। इस तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव अल सल्वाडोर ( EI Salvador ) में पड़ा है।-मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain ) के चलते कई शहरों में बाढ़ के हालात बने हुए है। तूफान की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे सैकड़ों पेड़-बिजली के खंभे उखड़ गए।

2 min read
Google source verification
tropical storm amanda thunderstorm rain 17 kills el salvador guatemala

चक्रवाती तूफान अमांडा ने मचाई भारी तबाही, अब तक 17 की मौत, सैकड़ों बेघर

कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच अमेरिका ( USA ) मध्य देशों में भीषण चक्रवाती तूफान अमांडा ( Tropical Storm Amanda ) ने भारी तबाही मचाई है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमांडा के चलते मध्य अमेरिका देशों में कम से कम 17 लोगों की मौत ( Killed in Storm ) हो गई है। इस तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव अल सल्वाडोर ( EI Salvador ) में पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए। वहीं, 7 हजार लोगों को 154 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है। मूसलाधार बारिश ( Heavy Rain ) के चलते कई शहरों में बाढ़ के हालात बने हुए है। तूफान की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे सैकड़ों पेड़-बिजली के खंभे उखड़ गए।

पश्चिमी भागों में भूस्खलन
भारी बारिश के चलते पश्चिमी भागों में भूस्खलन के कारण रास्ते अवरुद्ध हो गए। यहां अधिकारियों ने कहा था कि कम से कम 900 घरों को नुकसान पहुंचा है।

राष्ट्रपति ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा
राष्ट्रपति नायब बुकेले ने सैन सल्वाडोर के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों का किया। सरकार ने कहा है कि जिन परिवारों ने अपने मकान खो दिए है, उनके लिए सरकार $ 10,000 देगी। तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से $ 389 मिलियन ऋण को मंजूरी दी गई है।

अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण
अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा कि सोमवार को मैक्सिको के खाड़ी तट से दूर कैंपेक की खाड़ी में एक भीषण चक्रवाती तूफान ने दस्तक दी है। जिसका असर अगले 48 घंटों तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कैंपेचे के पश्चिम से वेराक्रूज बंदरगाह तक चेतावनी जारी की। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है।

साथ ही भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। इस तूफान के चलते मैक्सिकन राज्य तबास्को और वेराक्रूज के ऊपर कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में 20 इंच तक 10 से 15 इंच बारिश होने की आशंका है।