राष्ट्रपति ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के अमरीका को निर्यात की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुक्तकंठ से तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि महामारी जैसे गंभीर संकट के दौरान पीएम मोदी के मज़बूत नेतृत्व में भारत ने अमरीका की जो मदद की है, उसे भुलाया नहीं जाएगा। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा कि अमरीका और भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर युद्ध लड़ेंगे।